नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां एक IRS अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है।
अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 21 वर्षीय युवती, जो एक IRS अधिकारी की बेटी बताई जा रही है, मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किए जाने की आशंका है, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, एक पूर्व घरेलू कर्मचारी इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है, जो पहले पीड़िता के घर पर काम कर चुका था। पुलिस अब इस मामले में घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है।

