India Mornings
India Morning
Global News Portal
Wednesday, March 4, 2026
Loading latest news...
News9 January 202613 views

वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा ऐलान, फीफा का वीडियो पार्टनर बना टिकटॉक!

R
Rutuja
Published in General
वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा ऐलान, फीफा का वीडियो पार्टनर बना टिकटॉक!

फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकटॉक को आधिकारिक वीडियो प्लेटफॉर्म बनाया, जहां 104 मैचों के खास क्लिप्स दिखाए जाएंगे।

जिनेवा : फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले पुरुष फुटबॉल विश्व कप में सोशल मीडिया पर वीडियो कंटेंट के लिए ‘टिकटॉक’ को अपना प्रमुख प्लेटफॉर्म चुना है।

इस साझेदारी के अंतर्गत ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ को 48 टीम वाले विश्व कप में विशेष अनुमति मिलेगी। यह टूर्नामेंट 16 शहरों में आयोजित होगा। इनमें अमेरिका के 11, मेक्सिको के तीन और कनाडा के दो शहर शामिल हैं।

फीफा ने बताया कि विश्व कप के प्रसारण अधिकार रखने वाले ब्रॉडकास्टर टिकटॉक ऐप पर बने एक विशेष ‘हब’ के जरिए 104 मैच के कुछ हिस्सों का लाइव प्रसारण कर सकेंगे। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ से अधिक यूजर हैं।

फीफा ने कहा, ‘‘इसके अलावा बड़ी संख्या में क्रिएटर्स को फीफा के ‘आर्काइव’ फुटेज का इस्तेमाल और इन्हें साथ में बनाने का मौका भी मिलेगा। ’’फीफा ने इस करार की कीमत, निविदा प्रक्रिया या अन्य प्रतिस्पर्धी बोलीदाताओं का विवरण साझा नहीं किया। इससे पहले 2022 कतर विश्व कप में ‘यूट्यूब’ का एक सीमित प्रायोजन समझौता हुआ था जिसमें क्रिएटर्स को विशेष अनुमति मिली थी।

Tags:##sports business news##FIFA World Cup 2026##TikTok FIFA partnership

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

मकरसंक्रांतीच्या आनंदावर विरजण; वैनगंगा नदीत बुडून विद्यार्थ्याचा दुर्दैवी मृत्यू

मकरसंक्रांतीच्या सणानिमित्त नदीवर फिरायला गेलेल्या एका १६ वर्षीय विद्यार्थ्याचा वैनगंगा नदीच्या पात्रात बुडून मृत्यू झाल्याची हृदयद्रावक घटना बुधवार रोजी दुपारी १ वाजेच्या सुमारास घडली. क्षितिज लिलाधर लांजेवार असे मृत विद्यार्थ्याचे नाव असून तो तुमसर तालुक्यातील तामसवाडी येथील रहिवासी होता.

Jan 14, 2026
42
Read More →

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
96
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
59
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com