India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 10, 2026
Loading latest news...
News9 March 20264 views

टी 20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का केरल में होगा भव्य सम्मान

P
Puja Nitnaware
Published in General
टी 20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का केरल में होगा भव्य सम्मान

केरल सरकार ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन को सम्मानित करने का फैसला किया है।

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन को सम्मानित करने का फैसला किया है। राज्य के जनरल एजुकेशन और श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि विझिंजम (केरल) के रहने वाले सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उनके इस योगदान को देखते हुए राज्य सरकार राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित करेगी। हालांकि समारोह की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

गौरतलब है कि भारत ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस टूर्नामेंट में सैमसन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले, सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सैमसन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद केरल सरकार का यह सम्मान उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Tags:#t20 world cup#Sanju Samson#Kerala#New Delhi news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
110
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
64
Read More →

High alert after Trump’s warning, Americans told to leave 14 Nations

Fighting between the United States and Iran has become very serious.

Mar 3, 2026
7
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
टी 20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का केरल में होगा भव्य सम्मान - India Morning