India Mornings
India Morning
Global News Portal
Wednesday, February 18, 2026
Loading latest news...
News5 February 202636 views

भारत बनाम पाकिस्तान मैच बहिष्कार पर शहबाज शरीफ का बड़ा बयान

P
Puja Nitnaware
Published in General
भारत बनाम पाकिस्तान मैच बहिष्कार पर शहबाज शरीफ का बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ प्रस्तावित मुकाबले को न खेलने के फैसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

कराची: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ प्रस्तावित मुकाबले को न खेलने के फैसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि बांग्लादेश के समर्थन में सोच-समझकर लिया गया है।

प्रधानमंत्री शरीफ के अनुसार, पाकिस्तान सरकार का मानना है कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। इसी सोच के तहत भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस पूरे मामले में बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलना था, लेकिन सरकार के निर्देश के बाद टीम को यह मुकाबला न खेलने के लिए कहा गया। इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भी भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया।

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और यह फैसला पूरी रणनीति के साथ लिया गया है। उन्होंने इसे सही और जरूरी कदम बताया।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि भारत जैसे हाई-प्रोफाइल मैच से हटने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

इस बीच पाकिस्तान की टीम बाकी लीग मुकाबलों के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। पीसीबी का कहना है कि अगर नॉकआउट स्टेज में भारत से मुकाबला होता है तो सरकार के निर्देशों के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।

उधर, तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि यह फैसला भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और हालात को लेकर लिया गया था, हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया।

Tags:#Shahbaz Sharif#Pakistan match boycott#Sport news#New Delhi news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
87
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
58
Read More →

Tehran world TV premiere: John Abraham in a powerful thriller

John Abraham’s action thriller Tehran will have its world TV premiere on Zee Cinema on Saturday, 31 January at 1 PM.

Jan 28, 2026
11
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
भारत बनाम पाकिस्तान मैच बहिष्कार पर शहबाज शरीफ का बड़ा बयान - India Morning