India Mornings
India Morning
Global News Portal
Monday, March 9, 2026
Loading latest news...
News14 February 20269 views

संजय राउत ने शेयर किया राहुल नार्वेकर का वीडियो, अलीबाग में जमीन मापी पर बवाल

P
Puja Nitnaware
Published in General
संजय राउत ने शेयर किया राहुल नार्वेकर का वीडियो, अलीबाग में जमीन मापी पर बवाल

महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें नार्वेकर कुछ स्थानीय ग्रामीणों के बीच दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित रूप से बहस और हंगामे की स्थिति नजर आ रही है।

संजय राउत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “विधानसभा अध्यक्ष के साथ यह हाथापाई कहां और क्यों हुई? राहुल नार्वेकर ने वहां से पल्ला झाड़ लिया है! आप बताएंगे या मैं बताऊं?”

https://x.com/i/status/2022578980961104022

क्या है पूरा मामला?

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने दावा किया कि सरकारी अधिकारी जमीन की माप-जोख करने के लिए गांव पहुंचे थे। उनके मुताबिक, यह जमीन गुजरात के एक निवेशक की नजर में थी। आरोप है कि जमीन मालिकों की गैरमौजूदगी में, जब उनके घर में शादी समारोह चल रहा था, तभी अधिकारी जमीन की मापी करने पहुंच गए।

राउत के अनुसार, जैसे ही परिवार को मापी की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। राउत ने आरोप लगाया कि बाहरी निवेशकों को लाकर कोंकण क्षेत्र की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अलीबाग जैसे शांत शहर की पहचान बदल रही है और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

https://x.com/i/status/2022585059019256278

हर्षवर्धन सपकाळ ने भी शेयर किया वीडियो

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने भी यही वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना अलीबाग तालुका के म्हात्रोळी गांव की है।

सपकाळ के अनुसार, स्थानीय किसानों को विश्वास में लिए बिना जमीन की मापी की जा रही थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध के चलते राहुल नार्वेकर को मौके से लौटना पड़ा।

Tags:#Alibag#Sanjay Raut#Rahul Narvekar#Mumbai news#Maharashtra news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
110
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
64
Read More →

High alert after Trump’s warning, Americans told to leave 14 Nations

Fighting between the United States and Iran has become very serious.

Mar 3, 2026
7
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
संजय राउत ने शेयर किया राहुल नार्वेकर का वीडियो, अलीबाग में जमीन मापी पर बवाल - India Morning