चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से निष्कासन के करीब दो महीने बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (Bharatiya Rashtravadi Party) की घोषणा कर दी है।
उन्होंने यह ऐलान सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर किया। कौर ने इसे “बहुप्रतीक्षित घोषणा” बताते हुए पार्टी के बैनर के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
विवाद के बाद पार्टी से निकाली गई थीं कौर
नवजोत कौर सिद्धू को पहले पंजाब कांग्रेस ने उनके विवादित बयान—“मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये”—को लेकर निलंबित किया था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व पर लगातार हमले और आलोचना के चलते उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
उन्होंने खासतौर पर राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर तीखे बयान दिए थे, जिससे विवाद और गहरा गया।
नई पार्टी को बताया ‘राष्ट्रीय विकल्प’
अपने पोस्ट में कौर ने लिखा कि देश में मौजूदा राजनीतिक प्रदर्शन से असंतुष्ट होकर एक नए राष्ट्रीय विकल्प की जरूरत महसूस हुई, जिसके चलते इस नई पार्टी का गठन किया गया है।
राजनीतिक करियर पर एक नजर
* 2012 में नवजोत कौर सिद्धू बीजेपी के टिकट पर अमृतसर पूर्व से विधायक बनीं
* पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) के रूप में कार्य किया
* 2017 चुनाव से पहले अपने पति Navjot Singh Sidhu के साथ Indian National Congress में शामिल हुईं

