India Mornings
India Morning
Global News Portal
Wednesday, February 18, 2026
Loading latest news...
News5 February 202618 views

बाल-बाल बचे महादेव जानकर, अजित पवार के साथ करनी थी यात्रा

R
Rutuja
Published in General
बाल-बाल बचे महादेव जानकर, अजित पवार के साथ करनी थी यात्रा

महादेव जानकर ने दावा किया कि बारामती विमान हादसे वाले दिन उन्हें भी अजित पवार के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन मुंबई देर से पहुंचने से बच गए।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे वाले दिन उन्हें भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन मुंबई देर से पहुंचने के कारण वह उनके साथ नहीं जा सके।

पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर 28 जनवरी को सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें मुंबई से सवार अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के प्रमुख जानकर ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुर्घटना से कुछ दिन पहले उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता पवार से बातचीत हुई थी और उन्हें उसी विमान से बारामती जाने के लिए बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, “हालांकि मैं मुंबई देर से पहुंचा, जिसके कारण मैं अजित पवार के साथ बारामती विमान से नहीं जा सका। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और पवार की मृत्यु राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।”

धनगर (चरवाहा) समुदाय के नेता जानकर पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में प्रभाव रखने वाली आरएसपी के प्रमुख हैं। वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन मंत्री रहे थे।

Tags:#Mahadev Jankar#Ajit Pawar##Baramati plane crash#Maharashtra Politics#RSP chief

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
87
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
31
Read More →

मिहान प्रकल्पातील पुनर्वसन अंतिम टप्प्यात; तक्रारींसाठी विशेष शिबिर घेणार; बावनकुळे यांचे आश्वासन

Read the latest updates on this story from India Mornings...

Feb 13, 2026
106
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
बाल-बाल बचे महादेव जानकर, अजित पवार के साथ करनी थी यात्रा - India Morning