India Mornings
India Morning
Global News Portal
Monday, March 16, 2026
Loading latest news...
News16 March 20268 views

केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

P
Puja Nitnaware
Published in General
केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

नई दिल्ली: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी शामिल हैं।

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पार्टी ने के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजीरापल्ली सीट से, वी. मुरलीधरन को कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

https://twitter.com/ANI/status/2033498351837077658

एक चरण में होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच

केरल की राजनीति में इस बार भी मुख्य मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच माना जा रहा है। वहीं बीजेपी भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Tags:#Kerala Assembly Elections 2026#BJP#First list#New Delhi news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
115
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
66
Read More →

High alert after Trump’s warning, Americans told to leave 14 Nations

Fighting between the United States and Iran has become very serious.

Mar 3, 2026
12
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट - India Morning