India Mornings
India Morning
Global News Portal
Thursday, March 5, 2026
Loading latest news...
News13 January 202660 views

13 जनवरी : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें आज का राशिफल

P
Puja Nitnaware
Published in General
13 जनवरी : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें आज का राशिफल

आज का दैनिक राशिफल आपको बताएगा नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, पारिवारिक रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियाँ।

आज का दैनिक राशिफल आपको बताएगा नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, पारिवारिक रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियाँ। मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए आज किन राशियों को मिलेगा सफलता का साथ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी। अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं और ग्रहों के संकेतों को समझना चाहते हैं, तो यह राशिफल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

मेष

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं।

वृषभ

आज कई सारे अटके काम शुरू हो सकते हैं। नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिये विपरीत परिस्थितियों के बीच भी ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन

अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता हो सकती है। नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। सम्पत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है।

कर्क

आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये धन खर्च करेंगे। प्रेमीजन को आज कोई महँगा उपहार दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। साहित्य की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी यात्रा अत्यन्त सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

कन्या

आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को काम से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। दूसरों के मामलों में मध्यस्थता करवा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।

तुला

आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है। आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियाँ रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा।

वृश्चिक

व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ असन्तोष हो सकता है। किसी परिजन को उधार देना पड़ सकता है। श्वसन के रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

धनु

दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं।

मकर

महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सन्तान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ

ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें।

मीन

परिवार में आन्तरिक राजनीति के कारण आपको समस्या हो सकती है। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें।

Tags:#India Morning Horoscope#Daily Horoscope Hindi#Daily Horoscope#Horoscope today#Zodiac Horoscope

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
102
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
59
Read More →

High alert after Trump’s warning, Americans told to leave 14 Nations

Fighting between the United States and Iran has become very serious.

Mar 3, 2026
3
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com