India Mornings
India Morning
Global News Portal
Thursday, March 5, 2026
Loading latest news...
News12 January 202658 views

12 जनवरी : जानें, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

P
Puja Nitnaware
Published in General
12 जनवरी : जानें, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज 12 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कई नए संकेत लेकर आया है। कहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तो कहीं स्वास्थ्य और मन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

आज 12 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कई नए संकेत लेकर आया है। कहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तो कहीं स्वास्थ्य और मन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन—हर क्षेत्र में ग्रहों की चाल अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। जानिए मेष से मीन तक आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है और किन बातों का रखें विशेष ध्यान।

मेष

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज का दिन अत्यन्त शुभ है। मन में परोपकार की भावना रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आलस्य से आपको बचना चाहिये।

वृषभ

अति महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करेंगे। परिवार में किसी कारण अशान्ति हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको धन लाभ होगा।

मिथुन

घर का वातावरण अत्यन्त सुखद रहने वाला है। अपनी जीवनशैली पर आप खर्च करेंगे। घर के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल में जाने का विचार बनेगा। जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपका मन गदगद हो जायेगा।

कर्क

आपका मन किसी कारण अशान्त रहेगा। सिरदर्द और कब्ज के रोगियों के लिये दिन शुभ नहीं है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। उच्च तकनीक के प्रति आप आकर्षित रहेंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध रोमान्टिक हो सकते हैं। आपको प्रेमीजन से बड़ा उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर एकाग्र रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।

कन्या

पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दुविधापूर्ण स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

तुला

आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। बड़े प्रकल्पों में आप निवेश कर सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षित रहेंगे। कामुक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे।

वृश्चिक

परिजनों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। आपका मनोबल थोड़ा कमजोर हो सकता है। असंयमित भोजन के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। आँखों में कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु

व्यापार से आपको धन लाभ मिल सकता है। नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पैतृक कारोबार में धन लाभ होगा।

मकर

नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में किये गये पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना बन रही है। लोग स्वार्थवश आपके सम्पर्क में रहना चाहेंगे।

कुम्भ

आपके कार्य अपेक्षाकृत देरी से पूरे होंगे। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप की उपलब्धियों से आपके अधिकारी अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध अत्यन्त प्रगाढ़ रहने वाले हैं।

मीन

आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मशीनरी सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। आज किसी भी काम में अधिक मन नहीं लगा पायेंगे। वर्तमान वातावरण को लेकर आपको अत्यधिक ध्यान रखना चाहिये।

Tags:##January 12#India Morning Horoscope#Daily Horoscope#Daily Horoscope Hindi#Horoscope 2026

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
97
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
59
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
26
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
12 जनवरी : जानें, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल - India Morning