India Mornings
India Morning
Global News Portal
Friday, March 13, 2026
Loading latest news...
News16 February 202611 views

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट दोबारा खुले

R
Rutuja
Published in General
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट दोबारा खुले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद 14 पर्यटन स्थल फिर से खुले। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा समीक्षा के बाद आदेश जारी किया।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों को फिर से रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा समीक्षा के बाद उन 14 पर्यटन स्थलों को दोबारा खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया था।

सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, व्यापक सुरक्षा आकलन और संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद करीब 50 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

अब तक 26 पर्यटन स्थल फिर से खुले

इस ताजा आदेश के बाद दोबारा खोले गए पर्यटन स्थलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इससे पहले सितंबर 2025 में 12 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोला गया था।

कश्मीर संभाग के ये प्रमुख स्थल खुले

कश्मीर क्षेत्र में जिन प्रमुख पर्यटन स्थलों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी गई है, उनमें शामिल हैं:

* यूसमर्ग (कोकरनाग क्षेत्र)

* दूधपथरी

* दांडीपुरा पार्क

* पीर की गली (शोपियां)

* दुबजान

* पदपावन

* अस्तनपोरा (श्रीनगर)

* इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन

* थजवास ग्लेशियर

* हंग पार्क (गांदेरबल)

* वुलर झील और वाटलाब (बारामुला)

जम्मू संभाग के ये स्थल भी खुले

जम्मू क्षेत्र में भी तीन पर्यटन स्थलों को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है:

* देवी पिंडी (रियासी)

* महू मंगत (रामबन)

* मुगल मैदान (किश्तवाड़

Tags:#Jammu and Kashmir#Manoj Sinha#Pahalgam Attack#Kashmir Tourism#Yusmarg

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
113
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
64
Read More →

High alert after Trump’s warning, Americans told to leave 14 Nations

Fighting between the United States and Iran has become very serious.

Mar 3, 2026
11
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com