India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 3, 2026
Loading latest news...
News2 March 20268 views

EPFO ने 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर रखी बरकरार

R
Rutuja
Published in General
EPFO ने 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर रखी बरकरार

EPFO ने 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी, सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को मिलेगा स्थिर रिटर्न।

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब संगठन ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।यह निर्णय ईपीएफओ के सर्वोच्च नीति निर्धारक निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में लिया गया। बैठक में 2025-26 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का प्रस्ताव पारित किया गया। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह ब्याज दर देशभर के सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में लागू की जाएगी। ईपीएफओ वित्त मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही ब्याज दर की अधिसूचना जारी करता है।गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2024 में भी 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बरकरार रखी गई थी। वर्ष 2023-24 में ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया गया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी।

मार्च 2022 में ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दी थी, जो चार दशक से अधिक का न्यूनतम स्तर था। इससे पहले 2020-21 में यह दर 8.50 प्रतिशत थी।ईपीएफ देश की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल है और संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत का अहम माध्यम है। ब्याज दर में स्थिरता से अंशधारकों को अपने निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न मिलता रहेगा।

Tags:#EPFO Interest Rate#EPF 8.25 Percent#EPF 2025-26#Employees Provident Fund#CBT Meeting

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

सीमेपलीकडचं युद्धही वास्तव; नागपुरातून राजनाथ सिंह यांचा ठाम इशारा

संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह यांच्या नागपूर दौऱ्यात नितीन गडकरी यांची भेट, खासगी संरक्षण उद्योगांवर सरकारचा विश्वास अधोरेखित

Jan 19, 2026
99
Read More →

First-Ever Sunday Budget: Sitharaman to Present on Feb 1

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026-27 on Sunday, February 1, marking the first-ever Sunday budget in India.

Jan 9, 2026
59
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
28
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com