बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को लेकर हियरस वैन उनके काटेवाडी स्थित निवास से रवाना हुई। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया गया।
https://x.com/i/status/2016729592116232429
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। रास्ते भर लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं और बारामती क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

