India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 3, 2026
Loading latest news...
News25 February 202616 views

T20 World Cup : ‘भारत बाहर हो जाए’ वाली इच्छा पड़ी उलटी! पाकिस्तान की हार के बाद भड़के शोएब अख्तर

P
Puja Nitnaware
Published in General
T20 World Cup : ‘भारत बाहर हो जाए’ वाली इच्छा पड़ी उलटी! पाकिस्तान की हार के बाद भड़के शोएब अख्तर

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लाइव टीवी शो के दौरान अपना आपा खो बैठे।

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लाइव टीवी शो के दौरान अपना आपा खो बैठे। मैच से पहले किया गया उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने की इच्छा जताई थी।

मैच से पहले क्या बोले थे शोएब अख्तर?

मैच से पहले टीवी शो 'गेम ऑन है' में बातचीत के दौरान अख्तर ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि इंग्लैंड खराब प्रदर्शन करे ताकि पाकिस्तान को दो अहम अंक मिल सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर भारत बाहर हो जाए और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

हालांकि, मैदान पर नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में नहीं गया और टीम को इंग्लैंड के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान की हार के बाद बदला रुख

हार के तुरंत बाद वायरल हुए एक वीडियो में शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी क्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने संकेत दिए कि मौजूदा कप्तान टीम का नेतृत्व करने के लिए सक्षम नहीं हैं।

यह बयान इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि कप्तान नियुक्त किए जाने के समय अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले का समर्थन किया था।

इंग्लैंड की जीत से सेमीफाइनल का टिकट पक्का

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 58 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 100 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी कप्तान द्वारा लगाया गया यह पहला शतक है। उनकी इस मैच जिताऊ पारी ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

गेंदबाज़ों का प्रयास गया बेकार

पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मैच के आखिरी पलों में जोफ्रा आर्चर ने विजयी चौका लगाकर इंग्लैंड को 19.1 ओवर में 166/8 तक पहुंचा दिया।

कप्तान का बयान

मैच के बाद सलमान अली आगा ने कहा कि हैरी ब्रूक हमेशा पाकिस्तान के लिए चुनौती बने रहते हैं। उन्होंने माना कि ब्रूक की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।

अब पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बाकी मैचों के नतीजों पर टिकी हैं। टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होगा। कप्तान ने कहा, “अगर 1 प्रतिशत भी मौका होगा, तो हमारी टीम पूरी कोशिश करेगी।”

Tags:#t20 world cup#Shoaib Akhtar#Pakistan defeat#Sport news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
86
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
26
Read More →

नागपूर भारत–न्यूझीलंड टी-२० लढतीसाठी सज्ज; टीम इंडियाची प्रतिष्ठा पणाला!

भारत–न्यूझीलंड टी-20 मालिकेतील पहिला सामना आज नागपूरच्या VCA स्टेडियमवर; एकदिवसीय पराभवानंतर भारत दमदार पुनरागमनाच्या तयारीत.

Jan 21, 2026
28
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com