India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 31, 2026
Loading latest news...
News31 March 202612 views

नालंदा शीतला मंदिर में भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

P
Puja Nitnaware
Published in General
नालंदा शीतला मंदिर में भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार (31 मार्च 2026) सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

नई दिल्ली: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार (31 मार्च 2026) सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या हुआ शमिली जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार की तरह इस बार भी शीतला मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। अत्यधिक भीड़ और उचित व्यवस्था के अभाव में अचानक भगदड़ मच गई।

घटना के बाद मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, साथ ही कई एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं।

भीड़ नियंत्रण में लापरवाही?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार भीड़ सामान्य से ज्यादा थी, लेकिन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। यही वजह है कि स्थिति बिगड़ गई और भगदड़ जैसी घटना सामने आई।

घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल श्रद्धालुओं को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

दीक्षांत समारोह से जुड़ा सवाल

बताया जा रहा है कि आज नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह राजगीर में आयोजित है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू और नीतीश कुमार शामिल होने वाले हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन का ध्यान बड़े कार्यक्रम की ओर ज्यादा होने के कारण मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रह गई?

जांच जारी

फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भगदड़ कैसे मची, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Tags:#Stampede#Nalanda Sheetla Temple#8 devotees killed#New Delhi news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
102
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
35
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
36
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com