नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
https://publish.twitter.com/
पाकिस्तान ने बहिष्कार की बात से लिया यू-टर्न
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ‘A’ में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
हालांकि, मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने की बात कही थी। माना जा रहा था कि इस फैसले से बीसीसीआई (BCCI) या आईसीसी (ICC) पर दबाव बनेगा, लेकिन स्थिति उलट हो गई। दबाव PCB पर ही बढ़ गया और आखिरकार पाकिस्तान को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा।
शाहिद अफरीदी का बयान वायरल
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है। ‘समा टीवी’ के एक शो में अफरीदी ने कहा, “इस समय भारत को चार गुजराती चला रहे हैं। दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। अगर नीचे काम करने वाले लोगों को सिर्फ इन चार लोगों को खुश करना है, तो यह सही तरीका नहीं है।”अफरीदी के इस बयान को भारत के खिलाफ तीखी टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है।
सूर्यकुमार यादव का स्पष्ट रुख
पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार की बात किए जाने पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा था कि विरोधी टीम आए या न आए, भारतीय टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।भारत के इस सख्त रुख के बाद आखिरकार पाकिस्तान को यू-टर्न लेना पड़ा और मैच खेलने की पुष्टि करनी पड़ी।
IND vs PAK मुकाबला: क्यों है इतना खास?
* भारत और पाकिस्तान के मैच को हमेशा हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जाता है।
* दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती, इसलिए आईसीसी टूर्नामेंट में होने वाले मैचों का महत्व और बढ़ जाता है।
* टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला ग्रुप स्टेज का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है।



