India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 3, 2026
Loading latest news...
News27 February 202612 views

Rashmika -Vijay Wedding: शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहला पब्लिक अपीयरेंस

P
Puja Nitnaware
Published in General
Rashmika -Vijay Wedding: शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहला पब्लिक अपीयरेंस

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

उदयपुर: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब शादी के बाद यह कपल पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आया, जब दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर पपाराजी के कैमरों में कैद हुए।

उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखा न्यूलीवेड्स का ग्लो

शुक्रवार दोपहर जब कपल उदयपुर से रवाना हुआ, तो एयरपोर्ट पर मौजूद पपाराजी को उन्होंने खुशी-खुशी पोज दिए। नई दुल्हन रश्मिका मंडाना लाल रंग के सुनहरे कढ़ाई वाले आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय देवरकोंडा ग्रे- सिल्वर कुर्ता-पायजामा सेट में नजर आए।

दोनों हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर पहुंचे, मीडिया को नमस्ते किया और फ्लाइंग किस भी दिए। पपाराजी ने जैसे ही उन्हें शादी की बधाई दी, कपल ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहा।

सोशल मीडिया पर शेयर किए इमोशनल नोट्स

शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विजय देवरकोंडा ने अपने नोट में लिखा, "एक दिन मैंने उसे मिस किया। इस तरह मिस किया कि लगा मेरा दिन बेहतर होता अगर वो मेरे साथ होती। मेरे खाने का स्वाद अधूरा था अगर वो सामने बैठी न हो। मेरे वर्कआउट कम सजा जैसे लगते अगर वो मेरे साथ करती। मुझे उसकी जरूरत महसूस हुई — जहां भी रहूं, घर जैसा सुकून पाने के लिए। इसलिए मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026"

वहीं रश्मिका मंडाना ने भी बेहद भावुक शब्दों में अपने पति के लिए प्यार जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि विजय वो शख्स हैं जिन्होंने उन्हें सच्चा प्यार और सुकून का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि विजय ने हमेशा उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

रश्मिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब उनकी जिंदगी की हर उपलब्धि, संघर्ष और खुशी का एक नया मतलब है, क्योंकि विजय उनके साथ हैं। उन्होंने उत्साह जताते हुए कहा कि अब जिंदगी एक बड़ी पार्टी की तरह है और वह अपने पति के साथ बेहतरीन जीवन जीने के लिए तैयार हैं।

4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्टार कपल 4 मार्च को हैदराबाद में परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के करीबियों के लिए भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा। इस ग्रैंड समारोह में कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।

Tags:#Rashmika -Vijay#Wedding#First public appearance#Udaipur News#Udaipur airport

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
86
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
26
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
32
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com