मुंबई:।रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ कार्यक्रम के दौरान भारत की तीनों वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीमों — पुरुष, महिला और नेत्रहीन महिला टीम — की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जमकर प्रशंसा की। यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट की विविधता, समावेशन और उत्कृष्टता का उत्सव रहा।
https://x.com/i/status/2008507157302702234
इस खास मौके पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के संघर्ष, समर्पण और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षणों को रेखांकित किया गया।
नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि ये टीमें न केवल खेल के मैदान पर जीत का प्रतीक हैं, बल्कि वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। उन्होंने महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और भारतीय क्रिकेट के विकास में विभिन्न हितधारकों के योगदान को भी सराहा गया। ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ आयोजन ने यह संदेश दिया कि क्रिकेट भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकता और आत्मविश्वास का माध्यम है।

