India Mornings
India Morning
Global News Portal
Saturday, March 7, 2026
Loading latest news...
News7 March 20264 views

T20 विश्व कप फाइनल के लिए आज रात नई दिल्ली–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन

P
Puja Nitnaware
Published in General
T20 विश्व कप फाइनल के लिए आज रात नई दिल्ली–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। टी20 विश्व कप फाइनल देखने के लिए यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। टी20 विश्व कप फाइनल देखने के लिए यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं फ्लाइट टिकट महंगे होने और नियमित ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण क्रिकेट प्रशंसकों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 19 कोचों वाली यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से चलकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि इस विशेष ट्रेन से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस अहमदाबाद पहुंचकर टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

Tags:#Special Train#New Delhi-Ahmedabad#T20 World Cup final#New Delhi news

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
89
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
30
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
32
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
T20 विश्व कप फाइनल के लिए आज रात नई दिल्ली–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन - India Morning