India Mornings
India Morning
Global News Portal
Monday, April 20, 2026
Loading latest news...
News27 February 202620 views

NCERT ने कक्षा 8 की Social Science किताब वापस ली, प्रतियां लौटाने का निर्देश

R
Rutuja
Published in General
NCERT ने कक्षा 8 की Social Science किताब वापस ली, प्रतियां लौटाने का निर्देश

NCERT ने कक्षा 8 की Social Science किताब “Exploring Society” वापस ली। सभी प्रतियां लौटाने और संबंधित डिजिटल सामग्री हटाने का निर्देश।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक “Exploring Society: India and Beyond, Social Science Grade 8 Part 2” को आधिकारिक रूप से वापस लेने (विदड्रॉ) की घोषणा की है। परिषद ने इस पुस्तक से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री अपने पास रखने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं से उसे तत्काल लौटाने का अनुरोध किया है।

विभाग को जल्द से जल्द लौटाएं पुस्तक

एनसीईआरटी ने अपने बयान में कहा है कि जिस किसी व्यक्ति या संगठन के पास यह पुस्तक या इससे संबंधित कोई भी सामग्री उपलब्ध है, वह उसे यथाशीघ्र विभागाध्यक्ष, Department of Education in Social Sciences (DESS) या प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी, श्री अरविंदो मार्ग, नई दिल्ली के पते पर वापस जमा करा दे।

‘Role of Judiciary in Our Society’ अध्याय से जुड़ी सामग्री हटाने की अपील

परिषद ने विशेष रूप से अनुरोध किया है कि यदि पुस्तक के अध्याय “Role of Judiciary in Our Society” से संबंधित कोई भी सामग्री सोशल मीडिया या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा की गई है, तो उसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाए।एनसीईआरटी ने दोहराया है कि उक्त पाठ्यपुस्तक को औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया है और इसे अब उपयोग में नहीं लाया जाना चाहिए।

क्या है मामला?

हालांकि परिषद ने पुस्तक वापस लेने के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि पुस्तक अब मान्य नहीं है। ऐसे में स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे इस पुस्तक का उपयोग न करें।

अभिभावकों और स्कूलों के लिए सलाह

* संबंधित पुस्तक की उपलब्ध प्रतियां तुरंत लौटाएं

* डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा सामग्री को हटाएं

* एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट और निर्देशों पर नजर रखें

* स्कूल प्रशासन वैकल्पिक या संशोधित सामग्री की पुष्टि करें

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कदम पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और प्रमाणिकता बनाए रखने के लिए उठाए जाते हैं। आगे की अपडेट के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:#NCERT#एनसीईआरटी#Class 8 Social Science#कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान#Exploring Society India and Beyond

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

नाशिकच्या हर्षवर्धन सदगीरचा पुन्हा दमदार पराक्रम; ‘डबल महाराष्ट्र केसरी’चा किताब पटकावला

पुण्यातील वाघोली येथे पार पडलेल्या ६८ व्या महाराष्ट्र केसरी कुस्ती स्पर्धेत नाशिकच्या हर्षवर्धन सदगीरने सोलापूरच्या महेंद्र गायकवाडचा पराभव करत मानाची ‘महाराष्ट्र केसरी’ चांदीची गदा जिंकली.

Mar 23, 2026
28
Read More →

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
123
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
39
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com