नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ते हुए पहला बिजनेस निवेश किया है। आईसीसी महिला विश्व कप में भारत को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली जेमिमा अब महिलाओं के लिए बने हेलमेट ब्रांड ‘Tvarra’ की इन्वेस्टर पार्टनर बन गई हैं।यह साझेदारी जेमिमा के लिए सिर्फ एक ब्रांड डील नहीं, बल्कि एक लॉन्ग-टर्म इक्विटी-आधारित पार्टनरशिप है।
Tvarra और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच क्या है डील?
Tvarra द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह साझेदारी लॉन्ग-टर्म और इक्विटी-लेड है। हालांकि, जेमिमा ने कंपनी में कितनी हिस्सेदारी ली है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह सहयोग
अनुशासन (Discipline), आत्मनिर्भरता (Independence) और
लंबे समय तक कुछ बनाने की सोच (Building Something That Lasts) जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है।
Tvarra के मुताबिक, जेमिमा की ऊर्जा, निरंतरता और विश्वास-आधारित सोच—चाहे वह मैदान के अंदर हो या बाहर—ब्रांड के विज़न से पूरी तरह मेल खाती है।
जेमिमा रोड्रिग्स ने क्या कहा?
साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा:“खेल आपको तैयारी, निरंतरता और विश्वास सिखाता है।रोज़मर्रा की ज़िंदगी महिलाओं को भी यही सिखाती है।मोबिलिटी आत्मविश्वास देती है और सुरक्षा साहस पैदा करती है। Tvarra दोनों का निर्माण कर रहा है — इसलिए यह साझेदारी मेरे लिए बेहद निजी है।”
Tvarra क्या करती है?
Tvarra की स्थापना अल्पना परिदा ने की थी। यह ब्रांड भारत में महिलाओं के लिए दो-पहिया सुरक्षा (Two-Wheeler Safety) के क्षेत्र में मौजूद एक बड़े गैप को भरने के उद्देश्य से शुरू किया गया।
अब तक बाजार में उपलब्ध ज्यादातर हेलमेट
*पुरुषों के लिए डिजाइन किए जाते थे
*महिलाओं के लिए सिर्फ छोटे साइज में ढाल दिए जाते थे
*वजन ज्यादा, फिटिंग खराब और पहनने में असहज होते थे
Tvarra ने इसी समस्या को पहचाना और महिलाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हेलमेट तैयार किए।
Tvarra हेलमेट की खासियतें
Tvarra के हेलमेट महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जैसे:
*महिलाओं के सिर के साइज और वजन संतुलन के अनुसार डिजाइन
*बालों और झुमकों (Earrings) को ध्यान में रखकर इंटीरियर
*हल्के लेकिन सेफ्टी-सर्टिफाइड शेल
*ऑप्टिकल-ग्रेड क्लियर वाइज़र
रोज़ाना शहरी स्कूटर राइड के लिए उपयुक्त ये हेलमेट
*ISI सर्टिफाइड (भारतीय सड़कों के लिए)
*DOT सर्टिफाइड (अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार) हैं।
कहां उपलब्ध है Tvarra?
*फिलहाल Tvarra
*भारत के 600 से ज्यादा शहरों में
*ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए उपलब्ध है
*कंपनी 2026 तक ऑफलाइन रिटेल में भी विस्तार की योजना बना रही है।
आगे की क्या है योजना?
*भविष्य में Tvarra
*5 से 16 साल के बच्चों के लिए हेलमेट और भी सेफ्टी प्रोडक्ट कैटेगरी
लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि एक कंप्लीट सेफ्टी इकोसिस्टम तैयार किया जा सके।
जेमिमा का पहला निवेश
यह पहली बार है जब जेमिमा रोड्रिग्स ने किसी कंपनी में निवेश किया है।
इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और एमएस धोनी कई ब्रांड्स में निवेश और पार्टनरशिप के लिए जाने जाते रहे हैं।
अब इस लिस्ट में जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी जुड़ गया है, जो महिला खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा है।

