India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, March 3, 2026
Loading latest news...
News28 February 202610 views

28 मार्च से होगा IPL 2026 का आगाज़, 31 मई को फाइनल मुकाबला

P
Puja Nitnaware
Published in General
28 मार्च से होगा IPL 2026 का आगाज़, 31 मई को फाइनल मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने आंतरिक तौर पर IPL 2026 की नई तारीखों पर सहमति बना ली है।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने आंतरिक तौर पर IPL 2026 की नई तारीखों पर सहमति बना ली है। अब टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।

इससे पहले फ्रेंचाइजी टीमों को 15 दिसंबर 2025 को जानकारी दी गई थी कि IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन अब दो दिन की देरी के साथ नया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

शेड्यूल में देरी की वजह क्या है?

IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले सप्ताह होने की संभावना है, जिसमें आधिकारिक शेड्यूल जारी करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

शेड्यूल में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मैचों की तारीख और वेन्यू तय किए जाएंगे।

Tags:#IPL 2026#March 28#Sport news#Final match

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
86
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
26
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
32
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com
28 मार्च से होगा IPL 2026 का आगाज़, 31 मई को फाइनल मुकाबला - India Morning