गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मौसम एक बड़ा फैक्टर बनकर सामने आ रहा है। देश के कई हिस्सों में हो रही बेमौसम बारिश का असर अब मैचों पर भी दिखने लगा है। सोमवार को खेले जाने वाला KKR vs PBKS मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। अब सभी की नजरें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले पर टिकी हैं।
गुवाहाटी मौसम रिपोर्ट: कितनी है बारिश की संभावना?
Accuweather के अनुसार, आज गुवाहाटी में 49% से 55% तक बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय, खासकर दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच गरज के साथ बारिश (थंडरस्टॉर्म) हो सकती है, जो मैदान की स्थिति को प्रभावित कर सकती है।
हालांकि राहत की बात यह है कि मैच के दौरान, यानी शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना घटकर लगभग 10% रह जाती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन पूरे मैच के धुलने की संभावना कम मानी जा रही है।
क्या मैच होगा प्रभावित?
हालांकि पूरी तरह मैच रद्द होने की संभावना कम है, लेकिन दोपहर की बारिश और खराब ड्रेनेज की स्थिति मैच की शुरुआत में देरी या ओवर कम होने का कारण बन सकती है। मैदान की स्थिति पर सबकी नजर रहेगी।
RR vs MI: कौन मारेगा बाज़ी?
राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है। टीम ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी, जहां आखिरी दो ओवर में 16 रन बचाकर मैच जीता। जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे इस जीत के हीरो रहे।
वहीं मुंबई इंडियंस को बड़ा बूस्ट मिला है, क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या टीम में वापसी कर चुके हैं। पिछला मुकाबला हारने के बाद MI इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

