अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB लगातार तीसरी जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी
• तारीख: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
• टॉस: शाम 7:00 बजे
• मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
• स्थान: अहमदाबाद
कहां देखें लाइव?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
RCB शानदार फॉर्म में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय जबरदस्त लय में है। टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में हराया था।
भुवनेश्वर कुमार और होश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी ने विरोधी टीम को शुरुआती ओवरों में ही बैकफुट पर ला दिया
टीम ने छोटा लक्ष्य आसानी से हासिल कर आत्मविश्वास बढ़ाया
कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने के करीब है।
गुजरात टाइटंस की वापसी
गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया।
• कप्तान शुभमन गिल टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं
• टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब तक बराबरी का रहा है, लेकिन RCB को हल्की बढ़त हासिल है।
• RCB: 4 जीत
• GT: 3 जीत
संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस:
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा/अशोक शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली,फिल सॉल्ट/जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिख डार/वेंकटेश अय्यर



