India Mornings
India Morning
Global News Portal
Wednesday, March 4, 2026
Loading latest news...
News7 January 202643 views

भारत में मैचों पर बनी चिंताओं को सुलझाने को ICC-BCB तैयार

R
Rutuja
Published in General
भारत में मैचों पर बनी चिंताओं को सुलझाने को ICC-BCB तैयार

टी20 विश्व कप में भारत में होने वाले मैचों को लेकर बांग्लादेश की चिंताओं पर ICC ने BCB के साथ मिलकर समाधान का भरोसा दिया।

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में उसकी टीम की भागीदारी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसके साथ ‘काम करने की इच्छा व्यक्त की है।’

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे नाराज बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में होने वाले विश्व कप के उसके चार मैचों को सह मेजबान श्रीलंका में आयोजित करने की मांग की थी।

बीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘टी20 विश्व कप के लिए भारत में बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के संबंध में आईसीसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीसीबी ने टीम के मैचों को स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया था।’’ बयान ने कहा गया है, ‘‘आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम की पूर्ण और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आईसीसी ने हमारी चिंताओं को दूर करने के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। आईसीसी ने आश्वासन दिया है कि बोर्ड के सुझावों का स्वागत किया जाएगा और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना के हिस्से के रूप में उन पर विधिवत विचार किया जाएगा।’’

आईसीसी ने इस संबंध में अभी तक किसी तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।टी20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू होगा जिसके पूर्व कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को अपने चार मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं।

Tags:##ICC #BCB #T20WorldCup #BangladeshCricket #IndiaCricket #MustafizurRahman #BCCI #CricketNews #WorldCup2026

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
88
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
30
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
32
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com