India Mornings
India Morning
Global News Portal
Thursday, March 12, 2026
Loading latest news...
News13 January 202614 views

मुंबई महाराष्ट्र से अलग नहीं हो सकती: ठाकरे भाइयों पर फडणवीस का हमला

R
Rutuja
Published in General
मुंबई महाराष्ट्र से अलग नहीं हो सकती: ठाकरे भाइयों पर फडणवीस का हमला

बीएमसी चुनाव प्रचार में देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे भाइयों पर निशाना. बोले– मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न हिस्सा है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में एकजुट हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 जनवरी को होने वाला बीएमसी चुनाव इन चचेरे भाइयों के अस्तित्व की लड़ाई है, न कि मराठी लोगों की।

महानगरपालिका चुनावों के प्रचार के अंतिम पड़ाव पर भाजपा-शिवसेना के ‘महायुति’ गठबंधन के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने जोर देकर कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है और कोई इसे अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता।मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री ने उद्धव और राज ठाकरे के पुराने वीडियो दिखाए, जिसमें लगभग 20 साल बाद हाथ मिलाने वाले ये दोनों भाई एक-दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे थे।

राज ठाकरे की ‘मराठी मानुष का आखिरी चुनाव’ वाली टिप्पणी पर फडणवीस ने कहा कि यहां दांव पर ‘‘आपका अपना अस्तित्व लगा है।’’उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुंबई या मराठी भाषियों के लिए खतरे के बारे में नहीं, बल्कि ठाकरे भाइयों के वजूद के बारे में है, जिनकी पार्टियां 74,000 करोड़ रुपये के बजट वाली देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर नियंत्रण के लिए महायुति के खिलाफ लड़ रही हैं।

उद्धव ठाकरे के पूर्व सहयोगी रहे फडणवीस ने मुंबई में महायुति का महापौर बनाने और पारदर्शी शासन लाने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए वादा किया कि वे शहर का कायाकल्प कर देंगे।फडणवीस ने महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही राज्य में हिंदी को अनिवार्य करने का निर्णय लिया था और धारावी पुनर्विकास निविदा को रद्द कर दिया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यह काम अदाणी समूह और राज्य सरकार मिलकर कर रहे हैं, जिससे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती एक आधुनिक टाउनशिप में बदलेगी।भाषा के मुद्दे पर उन्होंने जोर दिया कि महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य भाषा है। अवसंरचना का जिक्र करते हुए उन्होंने नवी मुंबई हवाई अड्डा के बाद अब तीसरे हवाई अड्डे के निर्माण और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाने का भी ऐलान किया।

आदित्य ठाकरे द्वारा उनकी नकल उतारने पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि उनके चाचा (राज ठाकरे) उनसे बेहतर ‘मिमिक्री’ करते हैं और उनके चाचा की पार्टी का आज जो भी हाल है वह उनकी इसी ‘मिमिक्री’ के कारण है।उन्होंने उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि वे बहस के लिए आदित्य को भेजें, जिसका मुकाबला महायुति उम्मीदवार शीतल गंभीर करेंगी।

फडणवीस ने विश्वास जताया कि बीएमसी पर महायुति का झंडा फहराएगा। इस रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद थे।

Tags:#CM Devendra Fadnavis#Devendra Fadnavis##Mahayuti Rally##Shivaji Park##ठाकरे बंधु

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
91
Read More →

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल होंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सचिन तेंदुलकर ने दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Feb 19, 2026
32
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
33
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com