न्यूयॉर्क: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को “बेहद अच्छा” बताते हुए कहा कि इस समय पाकिस्तान का नेतृत्व प्रभावी तरीके से काम कर रहा है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वहां एक सक्षम प्रधानमंत्री और मजबूत सैन्य नेतृत्व मौजूद है। उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान मौजूदा परिस्थितियों में “बेहतरीन प्रदर्शन” कर रहा है।
अफगानिस्तान मुद्दे पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप से यह सवाल किया गया था कि पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के खिलाफ कथित रूप से शुरू किए गए “खुले युद्ध” की स्थिति पर अमेरिका की क्या भूमिका होगी और क्या वे हस्तक्षेप करेंगे। इस पर उन्होंने सीधे हस्तक्षेप की बात नहीं कही, लेकिन पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंधों पर जोर दिया।
अमेरिका की प्रतिक्रिया: हालात पर कड़ी नजर
अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री Allison Hooker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की कि उन्होंने पाकिस्तान की विदेश मंत्री आमना बलूच से बातचीत की है।
उन्होंने हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अमेरिका स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेरिका, तालिबान के हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा के पाकिस्तान के अधिकार का समर्थन करता है।
क्षेत्रीय स्थिरता पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ता तनाव दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अमेरिका की प्रतिक्रिया और कूटनीतिक रुख आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।



