पटना, बिहार सरकार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा को अपग्रेड करते हुए उन्हें अब ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह निर्णय गृह विभाग द्वारा सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को मौजूदा हालात के मद्देनज़र मजबूत किया गया है। ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की एक विशेष टीम तैनात की जाती है, जो आधुनिक हथियारों से लैस रहती है और 24×7 सुरक्षा प्रदान करती है।
इस बीच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सदस्य हैं, को हाल ही में ‘Z+’ सुरक्षा दी गई है। यह राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणियों में से एक मानी जाती है।
राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के बाद यह फैसला अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2026 को बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी, जिसमें सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



