कोलकाता: मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा के बाद पहली बार कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी। इस खास मौके पर उन्होंने प्रसिद्ध सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ मंच साझा किया। यह कार्यक्रम कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
https://www.instagram.com/reel/DUgnETvDZPl/
जैसे ही अनुष्का शंकर ने अरिजीत सिंह को स्टेज पर आमंत्रित किया, पूरा स्टेडियम तालियों और cheers से गूंज उठा। मंच पर आते ही अरिजीत ने भावुक होते हुए कहा, “मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।”
‘माया भरा राती’ से बंधा सुरों का जादू
अरिजीत सिंह ने इस कार्यक्रम में अनुष्का शंकर और बिक्र्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली गीत ‘माया भरा राती’ प्रस्तुत किया। यह गीत प्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी शंकर द्वारा गाया गया था और इसके संगीतकार थे महान सितार उस्ताद पंडित रवि शंकर।
परफॉर्मेंस के दौरान अरिजीत ने यह भी साझा किया कि वे अनुष्का शंकर से उनके घर पर मिले थे, जहां दोनों ने मिलकर एक नया गीत भी कंपोज़ किया।
‘Traces of You’ पर मिला खास सरप्राइज़
इसके अलावा अरिजीत और अनुष्का ने साथ मिलकर ‘Traces of You’ गीत भी गाया, जिसे अनुष्का शंकर और अंतरराष्ट्रीय गायिका Norah Jones ने मूल रूप से प्रस्तुत किया था। यह पल दर्शकों के लिए बेहद खास और भावनात्मक रहा।
https://x.com/i/status/2020560432935981355
फैंस हुए इमोशनल
सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल हो गए। एक फैन ने लिखा, “दिल खुश भी है और टूटा हुआ भी।”
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अरिजीत की आवाज़ सुनकर रोंगटे खड़े हो गए।”
एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “लगता है अरिजीत को लाइव सुने हुए बहुत समय हो गया था।”
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान
गौरतलब है कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर यह घोषणा की थी कि वे अब किसी भी नई फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे।
उन्होंने लिखा था, “आप सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतने सालों तक प्यार दिया। अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर नई असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा।”



