आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है और ग्रहों की स्थिति सामाजिक संबंधों, करियर और आर्थिक मामलों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ राशियों को आज नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, तो वहीं कई लोगों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
आज बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन गुस्से में निर्णय लेने से बचें।
वृषभ
करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
मिथुन
विदेशी संपर्कों या ऑनलाइन काम से लाभ हो सकता है। नए अवसर मिलेंगे।
कर्क
आज आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। ऑफिस में आपका काम सराहा जाएगा।
सिंह
साझेदारी में फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग हैं।
कन्या
जटिल समस्याओं का समाधान निकालेंगे। दिनचर्या पर ध्यान दें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला
संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। नए बदलाव के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक
घर या संपत्ति से जुड़े काम में निवेश के योग बन रहे हैं। परिवार में सुधार होगा।
धनु
बौद्धिक कार्य और बातचीत से सफलता मिलेगी। धन लाभ की संभावना है।
मकर
घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, संतुलन बनाए रखें।
कुंभ
नेतृत्व करने का मौका मिलेगा लेकिन भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा।
मीन
आत्मविश्लेषण का दिन है। अनावश्यक खर्चों से बचें और धैर्य रखें।



