India Mornings
India Morning
Global News Portal
Tuesday, January 20, 2026
Loading latest news...
News17 January 202637 views

17 जनवरी राशिफल : जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन

R
Rutuja
Published in General
17 जनवरी राशिफल : जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन

17 जनवरी राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति के नए अवसर लेकर आ रहा है, तो कुछ को सावधानी और धैर्य के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। करियर, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य—हर क्षेत्र में ग्रहों की चाल आपके दिन को प्रभावित करेगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल और समझिए कि आज किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मेष

अपनी योजनाओं को लेकर संशय में हो सकते हैं। इस समय भावुक होने के बजाय व्यावहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमीजन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।

वृषभ

लोग आपकी कार्यप्रणाली का विरोध कर सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं।

मिथुन

परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

कर्क

नये लोगों पर शीघ्र विश्वास न करें। आपको किसी कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं रहेंगे।

सिंह

विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। प्रेमीजन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा थकावट भरी लेकिन फलदायक रहेगी।

तुला

परिवार के सदस्यों से अत्यधिक सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। परियोजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे।

वृश्चिक

आत्मविश्वास और मनोबल को कम न होने दें। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। अधिकारियों के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

धनु

कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवारजनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

मकर

जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को स्वतः की सुलझाने का प्रयास करें।

कुम्भ

सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। दोपहर के बाद की स्थितियाँ अत्यन्त अनुकूल रहेंगी। आप अपने शौक पर अत्यधिक ध्यान देंगे।

मीन

अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे उन्हें आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

Tags:##17 January Rashifal##Rashifal Today##Horoscope 12 Rashi##Hindi Astrology News##मेष से मीन राशिफल

Want to Grow Your Business?

Partner with India Morning and reach thousands of readers daily.

Contact us for Ads
Email: indiamorning01@gmail.com

Recommended Stories

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, फरवरी में सोफी शाइन से रचाएंगे विवाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी 2026 में गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

Jan 6, 2026
56
Read More →

बीएमसी चुनाव: आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे

बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों में कड़ा मुकाबला।

Jan 16, 2026
12
Read More →

चुनावी प्रचार में पटाखों से मचा हड़कंप, डेज़ी शाह के घर के पास लगी आग

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में चुनावी प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने से घर में आग लगने की घटना पर अभिनेत्री डेज़ी शाह ने नाराज़गी जताई।

Jan 7, 2026
20
Read More →
Contact us for Ads: indiamorning01@gmail.com